google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम शिवराज ने मंडला में आयोजित जनसभा में कहा.....

Oct 20, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को मंडला में माता राजराजेश्वरी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृध्दि की कामना की और जिले में अलग-अलग स्थानों पर 3 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनता से मध्यप्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं, ये मेरा बहुत बड़ा परिवार है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा से ही गरीब और आदिवासियों के साथ अन्याय और शोषण किया है। अगर आदिवासियों के साथ किसी ने अन्याय किया और सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वह कांग्रेस है। कभी सम्मान नहीं किया, समस्या का समाधान नहीं किया। कांग्रेस और कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी। मैं बेटियों की शादी करवा रहा था वो भी बंद कर दी, तीर्थ दर्शन योजना भी बंद कर दी, मेधावी छात्र-छात्राओं के लैपटॉप बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी कह रही थी कि, शिवराज मामा आदिवासियों के पैरों में चप्पल-जूते पहनाता है, हां पहनाऊंगा क्योंकि गरीब के पैर में कांटा चुभता है तो मेरे सीने में चुभता है, इसलिए मैं चप्पल-जूते पहनाता हूं।


कांग्रेसी श्मशान में तंत्र क्रिया कराते हैं

सीएम शिवराज ने श्मशान में तंत्र क्रिया मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने विकास और कल्याण किया है। इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। श्मशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा देश का, प्रदेश का और प्रदेश की जनता का। पूजा करना है तो सात्विक पूजा करो, महाकाल महाराज के दरबार में। मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है। इसका मतलब आपको अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है।


शिवराज ने पूछे कांग्रेस से सवाल

सीएम शिवराज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि मैं आज पूछना चाहता हूँ कि कांग्रेस ने अपने सवा साल के कार्यकाल के दौरान गरीबों को पीएम आवास योजना के मकान क्यों नहीं दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए उन्होंने संबल योजना क्यों बंद कर दी थी। मेरी बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के 1 हजार रुपए देना क्यों बंद किए। कांग्रेस ने जनता को बचाने के लिए कोविड की तैयारी क्यों नहीं की? उन्होंने कहा की क्या ये पैसा आईफा में लगा रहे थे। मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद करने वाले अब श्मशान घाटों में जाकर बैठ रहे हैं। कांग्रेस को इन सवालां का जवाब देना होगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html