google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम साय करेंगे गृह प्रवेश, पूर्व सीएम भूपेश अपने नए सरकारी बंगले में हुए शिफ्ट...

Feb 4, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री निवास खाली कर दिया है। वहां से निकलकर वे आज अपने नए सरकारी भवन में पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीएम हाउस के पास ही बंगला आवंटित किया गया है। 2018 में यह बंगला डॉ. रमन सिंह को दिया गया था, लेकिन वे वहां रहने नहीं गए। वहीं अब उनके सीएम हाउस खाली करने के साथ ही नए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह प्रवेश की तैयारियां तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब मुख्यमंत्री निवास छोड़ दिया है, उनको पास में दूसरा बंगला आवंटन किया गया है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी नया सरकारी बंगला आवंटन कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम और सभी मंत्रियों को भी बंगला आवंटन कर दिया गया है।

महंत को मिला सिविल लाइन के पास का बंगला 

दरअसल मंगलवार को गृह विभाग ने नए मंत्रियों को बांग्ला आवंटन कर दिया है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आवंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह डिप्टी सीएम अरुण साव को डी-8 सिविल लाईन रायपुर और दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाईन रायपुर का आवास आवंटित किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html