सीएम साय पहुंचे रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा, जिसमे शामिल हुए बसना के विधायक डॉ संपत अग्रवाल...
- ANIS LALA DANI

- Dec 26, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - सीएम विष्णु देव साय रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा पहुंचे है. वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा में मत्था टेककर परिक्रमा की. वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के 4 बच्चों को उनकी वीरता और साहस के लिए सम्मानित करेंगे. साय कोरबा के 16 वर्षीय अमनज्योति जाहीरे, धमतरी से 12 साल की बालिका कुमारी भामेश्वरी निर्मलकर और कुरूद कुमारी जाह्नवी राजपूत , खल्लारी,बागबाहरा की 12 वर्षीय कुमारी छाया विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे | आयोजित इस कार्यक्रम में बसना विधानसभ के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल भी शामिल रहे |




.jpg)







