सीएम साय ने सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को किया नमन....
- ANIS LALA DANI

- Dec 17, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 165 बटालियन और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी, की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घायल कॉन्स्टेबल रामू के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
सुकमा में हुई मुठभेड़ पुलिस ने बताया कि आज सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है।





.jpg)







