google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CM साय ने जताया दुख, केदार कश्यप के पुलिस जवान घायल...

Aug 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जगदलपुर :- जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर कैबिनेट के साथी केदार कश्यप के काफिले में शामिल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और कुछ जवानों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी से सभी घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। हादसे के बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप का काफिला जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग से गुजर रहा था, इसी दौरान काफिले में शामिल वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल घायल जवानों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने घायल जवानों के बेहतर उपचार की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर अपने कर्तव्य पर लौटने की प्रार्थना की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html