सीएम नीतीश ने राजगीर मलमास मेला 2023 के समापन कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया...

सीएम नीतीश कुमार आज राजगीर मलमास मेला 2023 के समापन व सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सीएम को मधुबनी पेंटिंग और पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने सीएम को मलमास मेले का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। सीएम ने राजगीर मलमास मेला 2023 में आए श्रद्धालुओं के फीडबैक एवं मेला की महता पर एक वृतचित्र एवं स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला 2023 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की गई।
सीएम को बताया गया कि राजगीर मलमास मेला 2023 के दौरान 3 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मेला का भ्रमण किया। एक करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने सप्त धारा ब्रह्मकुंड में स्नान किया। सीएम ने कहा कि इस बार बहुत ही भव्य और बेहतर ढंग से पुरूषोतम मास मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ है। सरकार ने हर बुनियादी सुविधाएं श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराने की कोशिश की थी। यहां के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहुत अच्छा काम किया है। सभी लोगों ने मलमास मेला 2023 को सफल एवं भव्य बनाने में अपना योगदान दिया है। मैं उन सबको बधाई देता हूं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments