सीएम नीतीश ने की गंगा आरती ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के सिएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बख्तियारपुर के गंगा तट के सीढ़ी घाट का भ्रमण कर रिवर फ्रंट विकास के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका चौड़ीकरण करायें ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। गंगा आरती का आयोजन भी विधिवत रूप से होता रहे। गंगा नदी तक लोग आसानी से पहुँच सकें इसके लिए पथ का निर्माण ठीक से कराएं। उन्होंने कहा कि नदी का एक हिस्सा इस ढंग से विकसित करें कि यहां श्रद्धालुओं के बैठने और गंगा आरती की व्यवस्था हो। सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा आरती में सीएम भी शामिल हुये। उन्होंने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की। पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचकर सीएम ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी व उनकी धर्मपत्नी स्व बालकेश्वरी के स्मारक स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सत्यानंद याजी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, लव श्रद्धालु उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments