सीएम नीतीश ने गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर किया उनको नमन....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भी उन्हें सादर नमन किया। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए। हमें बापू के विचारों को आगे बढ़ाना है तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है ताकि समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहे। सीएम नीतीश ने एक अन्य ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सादगी और राष्ट्र प्रेम से भरे शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments