google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम नीतीश कुमार ने कसा पीएम मोदी पर तंज, कहा- विपक्षी दलों के जुटान से घबराहट में हैं....

Jul 27, 2023
2 min read











बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार निशाना साधकर कहा कि विपक्षी दलों की बैठक से वे लोग घबराहट में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों की जब बैठक हुई तब अब अपनी बैठक बुला रहे। पहले कभी बैठक बुलाते थे? पटना में मुख्यमंत्री ने मणिपुर की घटना की चर्चा कर कहा कि इस मामले पर सभी विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि जो घटना वहां हुई है और महिलाओं के साथ जो हुआ है वह सभी ने देखा। उन्होंने कहा कि इसपर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। काफी समय से कहा जा रहा था कि वे वहां जाएं। मणिपुर की घटना के खिलाफ विपक्ष एकजुट है और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तय हुआ है।

विपक्षी दलों की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि अब उन्हें खतरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप सोच लीजिए जो हम लगे हुए थे, इतने दिन से और फिर पटना में मीटिंग हुई, बेंगलुरु में मीटिंग हुई और सब बात हो गई। उसके बाद नाम तय हो गया, नामकरण हो गया।उन्होंने कहा कि इस तरह से अभी तब मीटिंग का दौर चलेगा। हमारा सुझाव है जल्दी से जल्दी एक एक चीज को बात कर यह तय कर लेना चाहिए कि कौन कहां लड़ेगा। नीतीश कुमार से गठबंधन में भ्रष्टाचारियों के शामिल होने के विषय में पूछा तब उन्होंने सीधे तौर से इसका जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि वे इतिहास बदलना चाह रहे हैं, वे जान लें कि अब इतिहास नहीं बदलेगा। नई पीढ़ी के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि वे एकबार भी बापू का नाम लेते हैं? पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नीतीश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सही थे। अब ये लोग आए हैं तब अलग तौर तरीके से चलने लगे हैं। नीतीश ने वर्तमान एनडीए को नकारते हुए कहा कि वे घबराए हुए हैं। उन्हें जो दावा करना है वहां करें, एनडीए अब है ही नहीं। अटल बिहारी वाजपेयी के समय एनडीए था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html