सीएम नीतीश कुमार ने 2024 में भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई.....

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आने वाले साल 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में बिना किसी का नाम लिए कहा कि हम लोग अपने काम में लगे हुए हैं पर दिल्ली वाला तो केवल अपना प्रचार करता है। काम नहीं करता है।
गांधी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार अगले साल तक प्रदेश के युवाओं को 20 लाख नौकरी के अवसर प्रदान करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी।
गांधी मैदान में मीडिया कर्मियों की तरफ मुखातिब सीएम ने कहा कि जब एक बार 2024 में देश को फिर मुक्ति मिल जाएगी तब देश आजाद रहेगा।स्वतंत्रता दिवस समारोह में अगले साल सत्ता में लौटने संबंधी पीएम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनके घमंड को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, महंगाई बेरोजगारी और गरीबी है कोई काम नहीं किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments