सीएम ममता बैनर्जी दुर्गा पूजा का करेंगी आभासी उद्घाटन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान अस्वस्थता के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास से बाहर नहीं निकलेंगी। मुख्यमंत्री शहर में सामुदायिक दुर्गा पूजा का आभासी (वर्चुअल) उद्घाटन करेंगी और 27 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के वार्षिक कार्निवल में भाग लेने के लिए अपने आवास से निकलेंगी।
अपनी अस्वस्थ्यता का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चोट संक्रमण इंट्रावेनस जांच के कारण डॉक्टरों ने घर से नही निकलने की सलाह दी है। पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री हावड़ा जिले के मंदिरतला में नबन्ना के राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय जाने के बजाय अपने आवास से काम कर रही थीं। पश्चिम बंगाल में निवेश तलाशने के लिए हाल ही में दुबई और स्पेन की विदेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के अंगों में चोटें आईं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments