'AAP' विधायक की पत्नी को गिरफ्तार करने पर भड़के सीएम केजरीवाल...

गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा की पत्नी को वहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शुक्रवार को “AAP” के विधायक और आदिवासी समाज के बड़े नेता चैतर वसावा के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। चैतर भाई की धर्मपत्नी तक को गिरफ्तार कर लिया।
इसके पीछे बीजेपी की मंशा ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी आदिवासी को आगे नहीं आने दिया। सिर्फ उनका शोषण किया। आप ने आदिवासी समाज के बेटे को आगे बढ़ाया तो बीजेपी को बर्दाश्त नहीं हो रहा। सारा आदिवासी समाज भाजपा से इसका हिसाब लेगा। बीजेपी ने ये हमला चैतर वसावा पर नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज पर किया है।
इससे पहले आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने एक्स पोस्ट गुजरात में भी बदले की भावना से बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक और आदिवासी समाज के बड़े नेता भाई चैतर वसावा के खिलाफ झूठा मुकदमा दाखिल किया है। बीजेपी और मोदीजी इस हद तक गिर चुके हैं कि चैतर भाई की धर्मपत्नी तक को गिरफ्तार कर लिया। संदीप पाठक के मुताबिक ये हरकतें मोदी की चुनाव अभियान का हिस्सा है। ये चैतर भाई को चुनाव से बाहर रखने का, तोड़ने के हथकंडे हैं। सारा आदिवासी समाज और सारा गुजरात अपने इस उभरते और काबिल नेता के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। बता दें कि विगत गुतरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को करीब 13 प्रतिशत सेट मिले थे। उनके पांच प्रत्याशी भी जीत हासिल करने में सफल हुए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments