google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम गहलोत ने राजेश पायलट को बताया भारतीय वायुसेना का वीर ब‎लिदानी...

Aug 18, 2023
1 min read

































































राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजेश पायलट को भारतीय वायु सेना का वीर ब‎लिदानी बताया है। उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर भी पलटवार ‎किया है। सीएम अशोक गहलोत के इस बयान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच ऐसा लग रहा सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों के बीच आई दूरियां घटती दिख रही।


दरअसल बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया। इसके जवाब में पहले सचिन पायलट ने फैक्ट से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमित मालवीय आपके तथ्य और तारीखें गलत हैं। वहीं सचिन पायलट के पिता पर बीजेपी नेता की पोस्ट पर अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता राजेश पायलट का अपमान करके भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है।


सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ‎कि कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके बीजेपी भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए। गौरतलब है ‎कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि ‘राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गई थी। बता दें ‎कि दिवंगत राजेश पायलट, कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता हैं। सचिन पायलट ने मालवीय के दावे पर पलटवार करते हुए मंगलवार को ही रिएक्ट किया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html