सीएम गहलोत ने राजस्थान के लोगों को दी 7 गारंटी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के लोगों को 7 गारंटी दी है। इसके तहत पहली गारंटी 1 करोड़ से अधिक परिवारों को 500 रुपये गैस सिलेंडर मिलेगा। दूसरी गारंटी के तहत प्रतिवर्ष परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये देने की बात कही गई। तीसरी गारंटी के तहत सरकार पशुओं का गोबर खरीदेगी, दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। चौथी गारंटी के तहत हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी शिक्षा लागू की जाएगी। पांचवीं गारंटी में सरकारी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं लैपटॉप और टैबलेट देने की बात कही गई हैं। छठी गारंटी के तहत सरकारी
कर्मचारियों को ओपीएस कानून लाया जाएगा। सातवीं गारंटी के तहत 15 लाख रुपये तक का आपदा राहत फ्री बीमा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा...ये दुर्भाग्य की बात है कि एक चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में ईडी कुत्तों से ज्यादा घूम रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी देश के लिए क्या होगा? मुझे गुस्सा आता है कि कांग्रेस ने 76 साल से जिस देश को एक रखा, इंदिरा गांधी शहीद हो गईं, राजीव गांधी शहीद हो गए.... जिन्होंने देश के लिए त्याग किया हो आप इतिहास से उनका नाम हटा रहे हो।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments