google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम चंद्रशेखर राव का दावा, तेलंगाना में बीआरएस की 95-105 सीटें पक्की....

Oct 22, 2023
2 min read










































































भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने दावा ‎किया कि चुनावी राज्य में उनका दल 119 विधानसभा सीटों में से 95 से 105 सीटों पर जीत पक्की करेगा। बता दें ‎कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा जिसका परिणाम तीन दिसंबर को आएगा। राव ने यह बयान शुक्रवार को गजवेल में बीआरएस की एक व्यापक निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय बैठक में दिया। वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में नोटबंदी और उसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि कम हो गई थी जिससे वित्तीय बाधाओं के चलते कुछ विकास कार्यक्रम धीमे हो गए थे। उन्होंने कहा ‎कि देश के युवा राज्य ने बहुत सी कठिनाइयों और बलिदानों के माध्यम से विकास की महान ऊंचाइयां हासिल कीं। बीती रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने जनता से पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान ‎किया है। उन्होंने जीत की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है।


सीएम ने कहा ‎कि कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए बीआरएस को फिर से जीतना चाहिए। हमें वर्तमान की वृद्धि और उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना एक सतत प्रक्रिया है और हमें लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन प्रदान करना चाहिए। सीएम ने कहा कि गजवेल के लोगों ने उन्हें पसंद किया और लगातार दो बार जीत दिलाई है। विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है और वह इसके अधिक विकास के लिए काम करेंगे। भूजल स्तर के गिरने को लेकर राव ने कहा कि तेलंगाना में भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। अध्ययनों से पता चला है कि कालेश्वरम परियोजना और कोंडापोचम्मा एवं मल्लन्ना सागर जलाशयों के निर्माण से राज्य में भूजल स्तर में सुधार हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html