माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लिया सीएम भूपेश बघेल ने सपरिवार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
आज नवरात्री का दूसरा दिन है। देशभर के देवी स्थलों में माता के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। बात करें छत्तीसगढ़ के देवी स्थलों की तो यहाँ भी मातारानी के दर्शन के लिए लोग शक्ति देवी पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल भी आज सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे और माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लिया। आचार संहिता प्रभावी होने के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
हर बार की तरह शारदेय नवरात्री पर माँ बम्लेश्वरी के धाम डोंगरगढ़ में आस्था की ज्योति जगमगाने लगी है। मनोकामना पूर्ती के लिए श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश भी स्थापित कराएं। ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वालों में ना सिर्फ भारत बल्कि प्रवासी भारतीय भी शामिल है। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदरसह आचार संहिता प्रभावी है। यही वजह है कि देवी स्थलों में दर्शन के अर्थ से पहुंचने वाले नेताओं के लिए किसी तरह की विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।आयोग के निर्देश पर सुरक्षा के अलावा व्यवस्था प्रबंधन के निर्देश जरूर मिले है। साथ ही आयोग नेताओं के प्रवासों की वीडियोग्राफी भी करा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments