सीएम भूपेश बघेल ने ओपी चौधरी को बताया अमन सिंह का खास....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चुनावी प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने ओपी चौधरी और विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बनाउंगा कहा था. जिस पर सीएम बघेल का पलटवार सामने आया है, भूपेश बघेल ने कहा, उनको दिलाने की क्या जरूरत है | उनको वैसे भी दिल्ली में बड़ा पद दिलवा सकते हैं | वैसे भी खरसिया के लोग नकार दिए हैं, रायगढ़ के लोग भी नकार देंगे |
भूपेश बघेल ने आगे कहा, वो अमन सिंह जी के प्रिय हैं और जो अमन सिंह है वह अडानी के खासम-खास हैं. अडानी जी की बात को ना तो नंबर वन टाल सकते हैं ना नंबर 2. इसलिए जोर लगा रहे हैं, ताकि यह लोग आए तो वह अपने मित्र का लाभ ले पाएं, इस क्रोनोलॉजी को समझिए आप. रायगढ़ में अमित शाह ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा, ओपी चौधरी को एक बार विधायक बनाओ, उसे बड़ा आदमी बनाने की ज़िम्मेदारी मेरी है’. कहा जा रहा है कि चुनाव जीतने की स्थिति में ओपी चौधरी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हो सकते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments