google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रविशंकर प्रसाद के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया जवाब...

Oct 13, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रविशंकर प्रसाद के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा दिल्ली से अपने कथित दिग्गजों को बुला रही है और छत्तीसगढ़ के बारे में उल-जलूल बयान दिलवा रही है | वे बिना जानकारी अगड़म बगड़म कुछ भी बोले जा रहे हैं | अरे भैया महादेव ऐप के बारे में बोलना है तो पहले अपनी ईडी से तो पूछ लो कि जांच किसने शुरु की. छत्तीसगढ़ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरु की. सौ से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया. इसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया | और अब आप हमसे ही सवाल पूछ रहे हैं ?


सवाल हमारे पास भी हैं. केंद्र में भाजपा की सरकार है तो स्पोर्ट्स चैनलों और सोशल मीडिया पर दिन-रात विज्ञापनों के ज़रिए युवाओं को सट्टे की लत लगाने वाले जो अनगिनत गेम चल रहे हैं उन्हें सरकार क्यों नहीं रोक रही है? उन पर सरकार कानूनी पाबंदी क्यों नहीं लगाती? भाजपा नेता ये बता दें कि आपने इस ऑनलाइन सट्टे पर रोक लगाने की जगह इस पर जीएसटी किस मंशा से लगाया? युवाओं में सट्टे की लत लग रही है. मुझसे सैकड़ों अभिभावकों ने आकर शिकायत की है। कुल मिलाकर GST चाहिए, तो देश के करोड़ों युवाओं को सट्टे में धकेलोगे? इस पर जवाब दे दें भाजपा के नेता, फिर हमसे सवाल पूछें |


वही पलटवार केबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने भी किया। मंत्री शिव डहरिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर के बयानों पर करार जवाब देते हुए भाजपा पर आरोप लगाए। केबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार कर कहा कि भाजपा का काम ही गेमिंग करने का है। BJP का जन्मसिद्ध अधिकार झूठ बोलना है। रविशंकर प्रसाद को बिहार ने नकार दिया है। अब यहां आकर झूठ बोल रहे हैं। हमें BJP नहीं जनता सर्टिफिकेट देती है। गोधन योजना की तारीफ केंद्र ने की है। 15 साल BJP सरकार में कमीशनखोरी थी। छत्तीसगढ़ में मोदी का भी चेहरा नहीं चलेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html