google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CM भूपेश बघेल-हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है....

Oct 3, 2023
2 min read


































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल और साहू संघ के पदाधिकारियों ने 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश गांधी जी के दिखाये रास्ते पर आगे बढ़ते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। अधोसंरचना विकास के साथ-साथ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम भी हमने किया है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोगों आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे किसानों, मजदूरों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशहाली आयी है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रीपा की स्थापना की गई है। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के सभी समाज के लोगों को सामाजिक भवन देने की बड़ी पहल की है। सामाजिक भवन होने से समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम के आयोजनों में सहूलियत हो रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू, सरपंच ग्राम पंचायत झीट शशिकला सिन्हा, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नन्दलाल साहू, परिक्षेत्र साहू संघ झीट के अध्यक्ष कल्याण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html