google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम भूपेश बघेल - जुमले बाज है BJP के लोग.....

Nov 11, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सीएम भूपेश गरियाबंद के लिए रवाना हो गए हैं, वे अलग-अलग विधानसभा में आयोजित सभा में शामिल होंगे. इससे पहले सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की, उन्होंने कहा कि आज बिंद्रानवागढ़, राजिम, नगरी, सिहावा, उसके बाद धमतरी कुरुद विधानसभा का दौरा है. कल सभी विधानसभा में लोगों में जबरदस्त उत्साह था, सभी लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठे हैं |


सीएम ने कहा कि विधेयक को रोकने पर चीफ जस्टिस ने जो टिप्पणी की है वो बहुत गंभीर है, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में भी एक दर्जन बिल अटके पड़े हैं, ये राजभवन में अटका हुआ है, भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल राजभवन के माध्यम से सब कुछ कंट्रोल करना चाहती है. ये प्रजातंत्र के लिए नुकसानदायक है, सीएम ने अमित शाह द्वारा रोड शो में दिए बयान को लेकर कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी नेता हैं उसको आदिवासी दिवस के दिन पद से मुक्त किये थे, कद जीरो कर दिए थे. इनकी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, अमित शाह ने कहा नगरनार नहीं बेचेगा इसकी क्या गारंटी है, नगरनार बेचने वाली सूची में हैं, ये सब चुनाव के लिए जुमलेबाजी है और BJP में जुमले बाज लोग हैं, इनकी बातों पर छत्तीसगढ़ की जनता विश्वास नहीं करती है, पहले देख चुके हैं. दरअसल, अमित शाह जहां जा रहे हैं वहां प्रत्याशियों को कह रहे हैं आप जीत के दिखाओ आपका कद बढ़ा देंगे इस सवाल पर CM ने ये बात कही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html