google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकृत किए 87 लाख,ट्राइबल हॉस्टल में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि........

Aug 26, 2023
1 min read

























































छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित किए जाने वाले छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के अनुरूप योजना के संचालन के लिए वित्त विभाग ने 87 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अच्छी व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये हैं। इसके अनुरूप छात्र-छात्राओं के लिए उचित भोजन व्यवस्था के लिए छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया गया।


दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने और मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध रहेंगी।

छत्तीसगढ़ के लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 700 बिस्तर वाले इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर और भूतल के अलावा इस अस्पताल भवन में सात तल होंगे। अस्पताल में कार्यालयीन फर्नीचर और कई उपकरणों के लिए 56 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम भूपेश बघेल की मंशारूप नए चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिक और दक्ष ढांचा राजधानी में मिल सकेगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html