google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज,3 बजे शुरू होगी कांग्रेस की बैठक......

Oct 17, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छग कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर 3 बजे AICC में कांग्रेस की बैठक शुरू होगी। सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत और टीएस सिंहदेव लखनऊ से दिल्ली पहुंचे है. वे सभी एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक आज शाम-देर रात तक कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी सूची जारी करेगी। जारी होने वाली सूची में रायपुर की सभी सीटों के नाम होंगे। जो कि हाई प्रोफाइल है।


कुछ एक(विवादित) सीट रोककर सभी सीटों का ऐलान शाम या देर रात तक जारी होना संभव बताया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को पहली लिस्‍ट में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित कई मंत्रियों के नाम है। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।


कांग्रेस के जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पाटन से भूपेश बघेल और अंबिकापुर से टीएस सिंह देव लड़ेंगे चुनाव। वहीं, साजा से रविंद्र चौबे, सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, सक्‍ती से चरण दास महंत, आरंग से शिवकुमार डहरिया, डौंडी लोहारा से अनिला भेडि़या, नवागढ़ से गुरु रूद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कवर्धा से मोहम्‍मद अकबर, कोंटा से कवासी लखमा, चित्रकोट से दीपक बैज, बीजापुर से विक्रम मंडावी, बस्‍तर से लखेश्‍वर बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html