google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम भूपेश बघेल ने ​ट्वीट कर कही बड़ी बात....

Oct 26, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है। जहां एक ओर सीएम भूपेश बघेल कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को साधने में जुटी हुइ है तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के इस दांव का काट लाने की तैयारी में है। लेकिन इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने ​ट्वीट कर बड़ी बात कही है।


सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है, 20 क्विंटल/एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार के काम से सब खुश हैं, तभी तो भाजपा नेता स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए चिट्ठियाँ लिखते हैं। उनका भी है भरोसा बरकरार…फिर से कांग्रेस सरकार।


गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने हाल ही में किसानों की कर्जमाफी करने का ऐलान किया है। इससे पहले उन्होंने धान की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में किसानों का अहम योगदान होता है। ऐसे में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए एक के बाद एक कई वादे कर रही है, जिसके बाद से ये कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी करने वाली है। हालांकि ऐसा कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि भाजपा ने अभी अपने पत्ते खोले नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html