google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

700 बिस्तर अस्पताल का CM बघेल मेडिकल कॉलेज रायपुर के अंतर्गत करेंगे भूमिपूजन....

Sep 9, 2023
1 min read



























































इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्वान्ह 11.30 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।


मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी उद्घाटन करेंगे।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html