CM बघेल-जल्द होगी स्वास्थ्यकर्मियों की बर्खास्तगी बहाल, हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
आज सुबह हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी मुलाकात कर चर्चा की जिसमे राजा साहब ने मुस्कुराहट के साथ जल्द बरखास्त कर्मचारियों को बहाल करने की बात कही।
कुछ ही देर पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी से हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सीएम हाउस में भेट कर बहाली, वेतन आहरण एवम् अन्य मांगो से अवगत कराया गया जिसमे प्रमुखता से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली नही हुई है इसकी जानकारी दी गई जिसके पश्चात मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ।
इस तरह हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
उक्त मुलाकात में हेल्थ फेडरेशन से टारजन गुप्ता, डॉक्टर रीना राजपुत, प्रवीण ढीडवंशी, सुमन शर्मा, सुरेश पटेल, संत साहू, सरस्वती साहू, सविता कन्नौज, एवम् तृप्ति साहू उपस्थित रहे ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments