google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CM ने चरण पादुका योजना की घोषणा की, गरीब मेरे और भाजपा के लिए भगवान.....

Jul 27, 2023
2 min read












चरण पादुका योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेंदुपत्ता संग्राहक महिला-पुरुषों को जूते-चप्पल, पानी की कुप्पी, छाता के लिए बैंक खाते में 200 रुपए और महिलाओं को साड़ी बांटी है। मुख्यमंत्री ने तेंदुपत्ता संग्राहक एक महिला को अपने हाथ से चप्पल पहनाई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए और भाजपा के लिए गरीब ही भगवान है, जो दीन-दु:खी हैं, जो गरीब हैं, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं, अगर उनकी सेवा कर ली, तो समझो भगवान की पूजा हो गई। हम आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक कदम उठा रहे हैं। भाई के मुख्यमंत्री रहते कोई बहन नंगे पांव क्यों रहे? इसीलिए तुम्हारे पांव में चप्पल हो ये हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने सरई में आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक की मांग पर ‘बैगा’ जनजाति को सिंगरौली जिले में अति पिछड़ी जनजाति में शामिल करने की घोषणा की है।

सीएम ने तीन सीएम राइज स्कूलों की सौगात दी :-

मुख्यमंत्री ने बरगा और सरई कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने के साथ माडा, रजमिला और सरई में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा की है। साथ ही निवास को उप तहसील बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 693 करोड़ रुपए से अधिक की रिंहंद सिंचाई परियोजना का भी भूमिपूजन किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 26 जुलाई को सिंगरौली जिले के सरई में बहनों के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा चरण पादुका योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की बहनों को साड़ी, जूता, चप्पल पीने के लिए कुप्पी तथा छाते के लिए ₹200 प्रदान किए जाएंगे। इसका लाभ पुरुषों को भी समान रूप से मिलेगा। । उन्हें नंगे पांव जंगल में जाने से बड़ी समस्या आती है। इसलिए मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बहनों तुम्हारे पैरों में एक भी कांटा नहीं चलेगा, तुम्हारा जीवन खुशी से भर जाए यही हमारी कामना है। इस चरण पादुका योजना के तहत समाज के कमजोर वर्ग की सेवा तथा उत्थान का कार्य किया जाएगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html