google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना...

Nov 27, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. वहीं आज मौसम ने करवट बदली है. सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है | मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है |

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. सेंट्रल मध्य प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं. रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर में 17.4 डिग्री. दुर्ग में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html