सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में 4 नक्सली ढेर...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुकमा - सुकमा जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में अब 3 से 4 नक्सली मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ काफी देर से जारी है। ये मुठभेड़ सुकमा के गोगुंडा इलाके में हो रही है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों की फायरिंग में 3-4 नक्सली ढेर हो गए हैं जबकि कुछ घायल भी बताए जा रहे है। वहीं सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
यह एक जॉइंट ऑपरेशन है जो सुकमा डीआरजी, दंतेवाड़ा डीआरजी, सीआरपीएफ द्वितीय बटालियन और सीआरपीएफ 111 बटालियन ने मिलकर चलाया। यहां सुरक्षाबल अपनी रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नक्सलियों के यहां होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। सुकमा के एसपी किरण चव्वाण और सीआरपीएफ डीआईजी एरविंद राय ने बताया कि उन्होंने मुठभेड़ पर नजर बनाई हुई है। वहीं सुरक्षाबल नक्सलियों को घरने की कोशिश में लगे हुए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments