google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर जिला साहू संघ रायपुर का दो दिवीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं व्यापार एक्सपो 23-24 को.....

Dec 21, 2023
2 min read


























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वावधान में 34वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं व्यापार एक्सपो का आयोजन 23 एवं 24 दिसम्बर-2023 को कांधाम कृष्णा नगर (संतोषी नगर) में आयोजित किया जा रहा है। शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष केशव राम साहू ने पत्रवार्ता में बताया कि साहू समाज ने ही सबसे पहले 1975 में आदर्श विवाह कराया था जो आज अनवरत जारी है और इसका अनुकरण सभी समाज व सरकार ने किया है। इसी कड़ी को और सुगम एवं बेहतर बनाना तथा युवक-युवती का रिश्ता तय करने में हो रही कठिनाई को दूर करने विगत 34 वर्ष पूर्व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया जो आज तक निरंतर जारी है और अब तो सभी जिला मुख्यालयों में हो रहा है। शहर जिला साहू संघ रायपुर द्वारा आयोजन का यह 34वां वर्ष है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से मंच स्थल पर ही कई रिश्ते तय हो जाते हैं। इसके लिए रायपुर जिला के अलावा प्रदेशभर से युवक-युवती एवं अभिभावक पहुंचते हैं।

शहर जिला साहू संघ द्वारा दूसरा कार्यक्रम विगत चार वर्ष से स्वजातीय व्यापारियों का व्यापार एक्स-पो का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष 23 दिसंबर को कर्माधाम में ही इसका शुभारंभ होगा जो 2 दिन का होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित विधायक मोतीलाल साहू करेंगे। प्रमुख अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे तथा विधायक संदीप साहू, सामाजिक कार्यकर्था छोटेलाल साहू, लोक गायिका आरु साहू अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव राम साहू करेंगे।

24 दिसम्बर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 11 बजे करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, विशिष्ट अतिथि साहू समाज नवनिर्वाचित विधायकगण मोतीलाल साहू, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, संदीप साहू, इन्द्र साव, ईश्वर साहू, इन्द्रकुमार साहू, दीपे साहू, रोहित साहू, ओंकार साहू एवं बालेश्वर साहू होंगे। इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जीतकर आए साहू समाज के सभी 12 विधायकों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें भाजपा एवं 6 कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। उक्त जानकारी महासचिव द्वय उधोप्रसाद सा वं योगीराज साहू ने दी ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html