जलप्रलय के बीच चित्रकोट का रौद्र रूप: बाढ़ से जूझ रहा बस्तर, उफान पर मिनी नियाग्रा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रही भारी बारिश के कारण जहां एक तरफ बाढ़ से तबाही का मंजर है, वहीं दूसरी तरफ देश में ‘मिनी नियाग्रा’ के नाम से मशहूर प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल अपने पूरे शबाब पर है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलप्रपात में पानी की मात्रा काफी बढ़ गई है, जिससे इसका रौद्र और विशाल स्वरूप देखते ही बन रहा है।
ऊंचाई से पूरे वेग के साथ गिरती पानी की विशाल जलधाराएं और चारों तरफ फैली प्राकृतिक खूबसूरती इस समय बेहद आकर्षक लग रही है। तेज बहाव के साथ नीचे गिरता पानी दूर से ही एक प्रभावशाली और मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। बारिश के मौसम में चित्रकोट का नजारा सामान्य दिनों की तुलना में काफी अलग और विहंगम होता है।

बस्तर में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही इलाके में प्रकृति के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं— एक ओर बाढ़ की तबाही और मुश्किलें, तो दूसरी ओर पूरे वेग से बहते चित्रकोट वाटरफॉल का अद्भुत और रौद्र सौंदर्य।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments