google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत से कई मामलों पर तल्ख राय रखने वाले चीन ने की मोदी सरकार की तारीफ...

Jan 4, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

नई दिल्ली - अकसर भारत से प्रतिस्पर्धा और कई मामलों पर तल्ख राय रखने वाले चीन ने मोदी सरकार की तारीफ की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि भारत वैश्विक कारोबार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उसका दुनिया में कद बढ़ा है। फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडी के डायरेक्टर झांग जियादोंग ने यह लेख लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘अपने तेज आर्थिक और सामाजिक विकास से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह आज दुनिया में भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है और महत्वपूर्ण हो गया है। उसने पूरी मजबूती के साथ भारत नैरेटिव को आगे बढ़ाया है।’


दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहे भारत का लोहा मानने वाले देशों की लंबी फेहरिस्त है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। अब भारत के पड़ोसी देश चीन ने भी भारत का लोहा माना है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने हाल ही में प्रकाशित एक लेख में पीएम मोदी सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़े हैं। अपने लेख में ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि पिछले 10 साल में भारत सरकार ने वैश्विक व्यापार, संस्कृति और राजनीति सहित तमाम मुद्दों पर बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है।


भारत की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ में लेख लिखने वाले चीन के फुडन यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक झांग जियाडोंग हैं। उन्होंने ग्लोबल टाइम्स में लिखा है, “अपने तेजी से आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ भारत खुद को विकसित करने में रणनीतिक रूप से अधिक आश्वस्त और सक्रिय हो गया है।” लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने ‘भारत नैरेटिव’ के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है।


“मैंने हाल ही में दो बार भारत का दौरा किया, जो चार वर्षों में मेरी पहली यात्रा भी है। यात्रा के दौरान मैंने पाया कि भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति चार साल पहले की तुलना में काफी बदल गई है। भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं और इसकी महान शक्ति और रणनीति सपने से वास्तविकता की ओर बढ़ गई है। हालांकि, संभावित जोखिम और संकट भी सामने आने लगे हैं। एक ओर, भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है।”


इस बीच, नई दिल्ली ने शहरी प्रशासन में उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि शहर में धुंध अभी भी गंभीर है, लेकिन चार साल पहले विमान से उतरते ही जो आपको महसूस होता था, वह अब आम तौर पर नहीं है। इससे पता चलता है कि नई दिल्ली में सार्वजनिक माहौल कुछ बेहतर हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html