चीन की नई चाल, अब चांद पर ले जाएगा पाकिस्तानी सैटेलाइट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारत के चंद्रयान की सफलता से परेशान होकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का लिया बहाना नई दिल्ली , भारत के चंद्रयान की सफलता से परेशान होकर चीन ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का बहाना बनाकर चांगई 6 मिशन 2024 लांच करने की तैयारी कर ली है। इसकी खासियत यह है कि चीन पाकिस्तानी सैटेलाइट को भी साथ ले जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चीन का चंद्रमा पर नया चांगई 6 मिशन 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन भारत के दुश्मन पाकिस्तान का एक सैटेलाइट भी चंद्रमा पर ले जाएगा।
मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा है कि मिशन पाकिस्तान, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए), फ्रांस और इटली से चंद्रमा पर पेलोड ले जाएगा। चांग’ई 6 मिशन फ्रांसीसी उपकरणों को ले जाएगा जो रेडियोधर्मी गैस का परीक्षण करेंगे। इसी तरह ईएसए के नेगेटिव आयन डिटेक्टर और इटली के वैले ब्रेट रडार सिस्टम को भी इस मिशन द्वारा चंद्रमा पर ले जाया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूबसैट नाम का पाकिस्तान का उपग्रह भी चंद्रमा की कक्षा में भेजा जाएगा। चीन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन परियोजना में तेजी ला रहा है और इसके अधिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां होने की उम्मीद है। सीएनएसए ने कहा कि मिशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए चार देशों के पेलोड और उपग्रह ले जाएगा। चांगई-6 मिशन चंद्रमा के अंधेरे हिस्से की यात्रा करेगा और सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर वापस आएगा। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, यह पहली बार होगा जब चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से नमूने पृथ्वी पर वापस लाए जाएंगे। इससे पहले, ऐसे मिशनों ने चंद्रमा की निकट सतह से नमूने एकत्र किए थे।
बता दें कि इससे पहले भारत के चंद्रयान की सफलता पर चीन जल भुन गया था। चीन के एक चंद्र मिशन के पितामह कहे जाने वाले एक वैज्ञानिक ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा ही नहीं है। उनके इस दावे को चीन के ही वैज्ञानिकों ने खारिज कर दिया था। चीन की कोशिश है कि चांद पर पानी ढूढ़कर वहां पर अपना अड्डा बनाया जाए। इस मिशन में अब वह भारत के दुश्मन पाकिस्तान को भी साथ ले जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments