चीन के विदेश मंत्री पहुंचे अमेरिका, संबंधों को स्थिरता प्रदान करने की कोशिश.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चीन के विदेश मंत्री वांग यी इन दिनों वाशिंगटन की यात्रा पर हैं। जानकार बता रहे हैं कि इस यात्रा से अमेरिका और चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बीच संबंधों को स्थिरता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी की इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन को लेकर भी बात हो सकती है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मिलने का कार्यक्रम है।
तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे यी ने बृहस्पतिवार दोपहर को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इससे उम्मीद जगी कि दोनों देशों के बीच संबंधों में स्थिरता आ सकती है। वांग और ब्लिंकन की प्रारंभिक बैठक के बाद, चीनी पक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों ने रचनात्मक माहौल में चीन-अमेरिका संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि दोनों नेताओं ने मतभेद के क्षेत्रों और सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की है। ब्लिंकन ने दोहराया कि अमेरिका हमारे और हमारे सहयोगियों तथा साझेदारों के हितों और मूल्यों के लिए खड़ा रहेगा।
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने बैठक से पहले कहा कि वे वांग यी के समक्ष इस बात पर जोर देंगे कि अगर चीन एक प्रमुख जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय पक्ष बनना चाहता है तो वह वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका बढ़ाए। अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को समर्थन देने और इजराइल-हमास युद्ध को लेकर चुप्पी साधने के कारण चीन से निराश है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि चीन को पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में अपनी क्षमता का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि चीन के इस क्षेत्र के कई देशों के साथ संबंध हैं, और हम उनसे आग्रह करेंगे कि वे उन संबंधों, संचार लाइन का उपयोग शांति और मजबूती के लिए करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments