google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बच्चे, खिलाड़ी और नागरिक हुए गुड मॉर्निंग महासमुंद में शामिल...

Dec 2, 2023
3 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद- लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7ः00 से 8ः30 बजे तक किया गया। जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां संखली, डॉजबॉल आयोजित किया गया।


खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, सत्यम योगा अकादमी, हिट होप जुंबा क्लॉस, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 680 प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद के लगातार दूसरे आयोजन में उत्साह के साथ शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। सत्य नारायण दुर्गा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुणवंत साहू, हमराज पटेल सत्यम योग एकेडमी महासमुंद द्वारा योगा कराया गया। जिसमें स्कूली बच्चों सहित नागरिकों में नुरेन चंद्राकर व अन्य ने योग किया। विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों ने व्यायाम करने के पश्चात् गोला फेंक व लंबीकूद में हिस्सा लिया। बॉस्केटबॉल खेल में आकाश सोनी के नेतृत्व में प्रीतम कन्नौजे, हरीश सोनी, हर्षित सोनी, दिव्या ने अच्छा प्रदर्शन किया।


छन्नू लाल साहू के मार्गदर्शन में फुटबॉल का वेडनर मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर अभ्यास किया। सै. इमरान अली के मार्गदर्शन में हैंडबाल अभ्यास कराया गया जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खिलाड़ी व खेल संघ के खिलाड़ी रामेश्वरी यादव, चांदनी यादव, धनंजय, आदित्य, श्रृष्टि मिश्रा, नीतू चंद्राकर, इंशा फादिमा का अच्छा प्रर्दशन रहा। जमसेद रजा के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें सुशील, वैभव का अच्छा प्रर्दशन रहा। वॉलीबाल खेल के अभ्यास में गौरव बंजारे, निहाल टंडन, मोहित पटेल, सिद्धार्थ साहू ने अच्छा प्रदर्शन किया।


इसी प्रकार हितेष यादव, वैशाली सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जुंबा डांस किया गया। जिसमें समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खिलाड़ी, शिक्षक, नागरिक एक साथ शामिल होकर जुंबा डांस कर खूब आनंद लिए जिसमें हिट होप जुंबा फिटनेस क्लॉस से पूनम ध्रुवंशी, मासूम साहू, लीना साहू, सुमन देवांगन, अंशिका, प्रज्ञा, दिशा नंदवानी, दीक्षा, महिमा सिंह ठाकुर का प्रदर्शन सराहनीय रहा व स्कूली बच्चों में दिव्या ठाकुर, अमरिका साहू, ललिता निषाद, रामेश्वरी साहू, साक्षी सबर, प्रिती बेगम, काव्या सोनवानी, पवन जोशी, उत्कर्ष मिश्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। नेटबॉल खेल में सोनिया ध्रुव, सीमा ध्रुव, वसुंधरा ध्रुव, तेजेश्वर, छिलेश, लुकेश, जय विभार ने अच्छा प्रर्दशन किया।


सेवन दास मानिकपुरी के नेतृत्व में संखली का आयोजन कराया गया, जिसमें डीएमएस के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू के मार्गदर्शन में रस्साकसी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें हालेंद्र साहू, महेश्वर यादव, चंदन ध्रुव, चोपेश यादव, रितेश यादव, दानवीर साहू का प्रदर्शन सराहनीय रहा। हॉकी संघ के खिलाड़ियों ने बेहतर अभ्यास किया जिसमें भूपेंद्र, कुनाल, चंद्रशेखर यादव, हर्षिता, ममता, बिंदु, राजा, हेमंत दीवान का प्रर्दशन अच्छा रहा। पारंपारिक गतिविधियों में डॉज बॉल खेला गया, जिसमें ऋतु पटेल, दामिनी साहू डीएमएस स्कूल के छात्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। नीलम सिन्हा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को कबड्डी, खो खो का अभ्यास कराया गया।


आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका के साथ प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल, नीलमणि चंद्राकर, नंद कुमार सिन्हा, व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा, सन्मय व लालू सोनवानी, शिशु संस्कार स्कूल से उमा समद्दर, भावना गांधी, रीना राठौड़, मालू पदमवार, भगवती चंद्राकर, रीना बजाज, रूपा डडसेना, सीता साहू, श्रृति शर्मा, बरखा तंबोली व प्राचार्य के के शुक्ला, रिखी राम साहू, हिरेंद्र साहू व्यायाम शिक्षक डीएमएस स्कूल का सहयोग रहा। कलेक्टर प्रभात मलिक व खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने आगामी होने वाले आयोजन में नागरिकों को अधिक संख्या में शामिल होने आग्रह किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html