बच्चे की सूझबूझ ने बचा ली कई जिंदगियां, जाने कैसे....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पश्चिम बंगाल में 12 साल के एक बच्चे की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल रेलवे ट्रैक डैमेज था और ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती ही जा रही थी, जब उस बच्चे ने ट्रैक को देखा तो अपनी लाल शर्ट निकालकर लहराने लगा. लोको-पायलट ने लाल कपड़ा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिसकी वजह से हादसा टल गया |
इसके लिए रेलवे की ओर से बच्चे को इनाम भी दिया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 12 साल के लड़के ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देखकर यात्री ट्रेन के सामने अपनी लाल शर्ट लहराकर हादसा होने से बचा लिया. बच्चे का नाम मुरसलीन शेख है, लोको-पायलट ने उसका सिग्नल पकड़ लिया और ट्रेन को सही समय पर रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई. यह घटना बीते गुरुवार को भालुका रोड यार्ड के पास हुई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments