google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने दी बजट पर प्रतिक्रिया...

Feb 10, 2024
2 min read








































  • साय सरकार का पहला बजट, विकसित भारत के चार स्तंभ युवा,गरीब, महिला और किसान का बजट - भगवानू

  • मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं

  • नई सरकार से छत्तीसगढ़ को असीम संभावनाएं,

  • मोदी गारंटी से लगेगी भ्रष्टाचार पर रोक - भगवानू

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 9 फरवरी 2024 । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा छत्तीसगढ़ राज्य के चौथे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के द्वारा पेश 1. 47 लाख करोड़ का पहला बजट से स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह बजट विकसित भारत देश के चार प्रमुख स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों का बजट है, छत्तीसगढ़ के साढ़े तीन करोड़ जनता का बजट है और मोदी जी की गारंटी वाला यह बजट है। उन्होंने कहा निश्चित ही नई सरकार की इस पहले बजट से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा और छत्तीसगढ़ के साढ़े तीन करोड़ जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा अभी तो साय सरकार की शुरुआत है आने वाले समय में सरकार से छत्तीसगढ़ की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना, कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए सौर सिंचाई सुविधाओं को विस्तार करने के लिए 170 करोड़ रुपये का प्रावधान, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करने के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना, गरीबों के लिए अटल श्रम शक्ति योजना के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, श्रमेव जयते पोर्टल के विकास के लिए दो करोड़ रुपये प्रावधान, वहीं प्रत्येक परिवारों को हर साल 10 हजार रुपये मिलेगा, प्रत्येक परिवारों को प्रतिवर्ष दस हजार रुपये की आर्थिक सहायत दी जाएगी। इसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान है। पांच वर्षों में जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 10 स्तंभ निर्धारित किए गए हैं। नागरिक क्षेत्र के स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राजधानी में साइंस सिटी के लिए 34 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार यह बजट आम जनता का बजट है युवा, गरीब, महिला और किसानों का बजट है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html