google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की देंगे सौगात.....

Dec 19, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोरखपुर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ल की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं।


21 दिसंबर को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हेल्थ एटीएम के शुभारंभ समारोह के अवसर पर सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पूर्व 14 सितंबर 2022 को स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा और 20 जून 2023 को सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन और सरहरी) के लिए हेल्थ एटीएम का उद्घाटन कर चुके हैं।


गुरुवार को वह जिले के लिए 19 नए हेल्थ एटीएम का उपहार देंगे। इन हेल्थ एटीएम से करीब पांच दर्जन जांच की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सांसद रविकिशन के सौजन्य से स्माइल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए एटीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, 100 बेड जिला न्यायालय परिसर, क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच व कैम्पियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरौली व खोराबार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला और मोहद्दीपुर में स्थापित किए जाएंगे।


इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी। इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह व सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली के वितरण का शुभारंभ करेंगे। पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे। शेष को रेडक्रॉस सोसाइटी के लोग उपलब्ध कराएंगे। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट होगा।


इसके साथ सर्द मौसम को देखते हुए इन रोगियों को च्यवनप्राश और कम्बल भी दिया जाएगा। टीबी रोगियों के अलावा 500 बालिकाओं को हाइजीन किट भी वितरित किया जाएगा। पांच बालिकाओं को सीएम योगी हाइजीन किट वितरित कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html