google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री योगी बोले- नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है.....

Dec 18, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पिछले साढ़े 9 साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है, वो हमारे विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है। ये नया भारत सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी देता है। आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की गाड़ी गांव-गांव में मोदी जी की गारंटी की गाड़ी बन रही है। जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी है ये नया भारत। हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण क्षेत्र) कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपरांत प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं। एक ऐसा भारत, जिस पर 140 करोड़ भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनते हुए पूरा देश देख रहा है। हम सब भारतवासी इस बात के लिए अभिभूत हैं कि पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी मोदी जी की गारंटी वैन के माध्यम से हमें देखने को मिल रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html