google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री बघेल नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्याे का करेंगे लोकार्पण....

Sep 11, 2023
2 min read






























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद दीपक बैज होंगे। इस मौके पर रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहां सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश कुमार ठाकुर, द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।


राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डेव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है वही श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में करटेन वॉल (म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र का जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद मोहन मंडावी, सांसद चुन्नी लाल साहू, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, धमतरी की विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html