google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल...

Jan 6, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

दंतेवाड़ा - धरमपुरा के पीएमटी मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, चुनाव के दौरान और चुनाव के पहले भी हमारे पार्टी के कई अच्छे-अच्छे कार्यकर्ता नक्सलवाद के शिकार हुए. उन सभी को मैं नमन करता हूं. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. बस्तर के लोगों का स्वागत है. आपने 12 में से 8 सीटें जिताकर दी है |


सीएम साय ने कहा, पहली बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं और आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री का बस्तर में पहली बार आप लोगों के बीच में आगमन हुआ है. हमारे नेता बता रहे थे कि आज हमारे सरकार को बने हुए 24 -25 दिन हो गए हैं, लेकिन 24 – 25 दिन में हमने कई बड़े-बड़े कार्य संपन्न किए हैं, जो मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है. शपथ लेने के दूसरे दिन 18 लाख गरीब लोगों पर प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेस की सरकार में एक भी प्रधानमंत्री आवास का काम नहीं हुआ. हमारे गरीबों का हक छीना गया |


सीएम ने कहा, हमारी पार्टी का वादा था कि सरकार और मुख्यमंत्री होगा वह पहले काम 18 लाख गरीबों को पक्का मकान स्वीकृत करेगा और 13 दिसंबर को सरकार ने शपथ ली. 15 दिसंबर को यह वादा पूरा किया. 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए, लेकिन आपको बताते हुए मुझे गौरव होता है कि 25 दिसंबर को हमारे छत्तीसगढ़ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पूरे प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम करके करोड़ रुपए से ज्यादा बोनस की राशि खाते में दी गई है. यह काम भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html