google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में दिया बड़ा बयान...

Dec 25, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - किसानों के खाते में बोनस का पैसा ट्रांसफर हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई।


छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है।


मैने किसानों से बात भी की है मैं सबको बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।


विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में ₹12000 जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है।हम हर वादा पूरा करेंगे। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धन खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।

 
 
 

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html