google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दिया बड़ा बयान,पीएससी चेयरमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर...

Feb 8, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर-  पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि मामले की जांच होगी. जांच सीबीआई को सौंपी गई है. उस पर एफआईआर हुआ है. जो-जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

दिल्ली से वापस लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिल्ली में देश के गृहमंत्री से, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात हुई. मुख्यमंत्री होने के नाते मुलाक़ात होती रहती है. प्रदेश में मोदी की गारंटी के लिए जो काम कर रहे हैं, उसकी जानकारी दी है. चुनाव के संबंध में यहां बातचीत होगी. ओम माथुर और नितिन नवीन आए हैं. चुनाव की तैयारी तेजी से कर रहे.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किए, कितना असर हुआ आपके सामने है. अब न्याय यात्रा निकले हैं. उनके कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, उनके साथ न्याय हो जाए. वहीं अपनी सरकार के पहले बजट पर कहा कि इंतजार करिए, बहुत अच्छा बजट होगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html