google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कॉलेज छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट - मुख्यमंत्री ने की घोषणा... पढ़ें पूरी खबर..

Jul 23, 2023
1 min read











सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं से भेंट मुलाकात की फोटो साझा किया है | इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है ? मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खुद चाहते हैं कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आए | मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट की | सुविधा दिए जाने की मांग की ताकि कॉलेज जाने वाले छात्रों को सुविधा मिल सके, मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सुझाव है हम घोषणापत्र में इसे जरूर शामिल करेंगे।

भोजराम धनगर, खैरागढ़ से चित्रकला में एमए हैं, उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से कलाकारों के लिए रोजगार का साधन राज्य सरकार द्वारा नहीं मिला है। स्कूल स्तर पर संगीत और चित्रकला शिक्षक की भर्ती कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा अभी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय खोले जा रहा है उसके बाद स्कूली स्तर पर जाएंगे।

धमतरी के कन्या महाविद्यालय की छात्रा सृष्टि दुबे ने कहा हमारा कॉलेज धमतरी का एकमात्र कन्या महाविद्यालय है । सृष्टि ने कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स शुरू करने की मांग की । मुख्यमंत्री ने पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा की। रायपुर के भोजराज ने कहा की प्रशिक्षित कलाकारों को रोजगार का साधन नहीं मिला है। उन्होंने लोक संगीत के क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। 2013 से छत्तीसगढ़ी में एमए हो रहा है, 1500 विद्यार्थी पढ़कर निकल गए लेकिन रोजगार नहीं मिला है, वैकेंसी निकालें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निकलेगी।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html