बगिया की माटी में उतरे मुख्यमंत्री साय, बैलों के साथ चलाया हल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जशपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है...आज जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया में अपने खेत में बैलों के साथ उतरकर हल चलाया और बियासी की। हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठीं।
मिट्टी की सौंधी सुगंध और खेतों की हरियाली के बीच बिताया यह समय मन को असीम सुकून और नई ऊर्जा से भर देता है। किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।
इसी माटी ने हमें श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है। छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी समृद्ध कृषि परंपरा और हमारे मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब हैं। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!
#cmविष्णु देव साय #kisan #farmer #brekingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments