मुख्यमंत्री लाडली बहनों को दे सकते हैं 1500 रुपये की सौगात....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
घोषणा चार अक्टूबर को कर सकते है सीएम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहनों को 15 सौ रुपये की सौगात दे सकते हैं। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री आगामी चार अक्टूबर को कर सकते हैं। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि में वृद्धि की घोषणा की जा सकती है। रतलाम जिले के जावरा में लाडली बहना कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर को खाते में डाली जाने वाली राशि लाडली बहनों के बैंक खाते में अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री चुनाव से पहले इस सप्ताह मध्य प्रदेश की जनता को और भी अन्य नई सौगातें देंगे। चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री बालाघाट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन, बालाघाट सहित धार, मुरैना, भिंड और मंडला के मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे। इसी दिन भोपाल के गोविंदपुरा में ग्लोबल स्किल पार्क और संभागीय आइटीआइ का लोकार्पण करेंगे। सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रथम शिष्यवृत्ति का वितरण भी करेंगे। वर्चुअली नीमच में 10 हजार करोड़ की लागत से एक हजार 440 मेगावाट के ग्रीनको पंप स्टोरेज पावर प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments