google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैराथन में पहला आने वालों से मिलेंगे.....

Oct 26, 2023
2 min read











































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

कांग्रेस का फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन 30 अक्टूबर को

रायपुर 25 अक्टूबर 2023 - कांग्रेस ने आगामी 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम बार वोट देने वाले लोगों की संख्या लगभग 18 लाख है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि युवा मतदाता देश का भविष्य है। इन युवा मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने और प्रेरित करने के लिये कांग्रेस पार्टी एक मैराथन का आयोजन करने जा रही है। 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मतदान करने की उम्र सीमा 21 साल से घटाकर 18 वर्ष की थी। इस निर्णय के बाद से भारत में युवा मतदाताओं की लोकतंत्र में सहभागिता बढ़ी है।

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में उनकी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस पार्टी एक वोटर जागरूकता मैराथन का आयोजन कर रही है। मैराथन में 18 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। मैराथन के माध्यम से युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित होंगे, एक- दूसरे से जुड़े सकेंगे और अपने मताधिकार के बारे में जागरूक हो सकेंगे। एक मैराथन में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक और क्यूआर कोड के जरिये किया जा सकता है और ऑफलाइन फॅार्म के जरिये भी किया जा सकता है। जिसकों पार्टी के कार्यकर्ता फर्स्ट टाइम वोटर्स के बीच में ले जा रहे है। मैराथन तेलीबांधा तालाब से सुबह 7 बजे चालू होगा और घड़ी चौक होते हुये गांधी मैदान तक जायेगी। इस मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार और छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स इंफ्लूएंसर शामिल होंगे। मैराथन में प्रथम 100 विजेताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विशेष मुलाकात करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 5 वर्षो में युवाओं के रचानात्मक विकास के लिये राजीव युवा मितान के 13242 क्लब गठित और 132 करोड़ की राशि दी गई। 44000 शासकीय पदों पर नौकरी दी गयी और 42000 विभिन्न शासकीय पदों पर भर्ती जारी। 10 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय एवं 33 अन्य महाविद्यालय खुले। राज्य चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिये 04 नये मेडिकल कॉलेज 3 नये निजी मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके एवं 04 प्रक्रिया में है।


1 लाख से अधिक युवाओं के लिये निः शुल्क बस सेवा की शुरूआत की गयी। ब्लॉक स्तर पर निः शुल्क 144 स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू। ALLEN के माध्यम से कर सकेंगे नीट और जी की तैयारी। प्रदेश में न्यूनतम बेरोजगारी दर 0.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंचा। 753 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी स्कूलों में अच्छी शिक्षा मुफ्त 4.5 लाख से ज्यादा छात्र अध्ययनरत। शिक्षित बेरोजगारी को हर माह 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता। पहली बार 28000 से ज्यादा नियमित शिक्षक की पदों पर नियुक्ति और नियुक्तियां जारी। सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। पीएससी और व्यापाम सरकारी भर्तियां के लिये परीक्षा शुल्क पूरी तरह माफ।


इस प्रेसवार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ,प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव, अंकित बागबाहरा उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html