स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग मे Candy Crush खेलते नजर आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा ने कसा तंज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर- प्रदेश में आज सुबह से ही एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में जो शख्स दिखाई दे रहे हैं। वह कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । है जिनके हाथ में फोन है। और फोन में एक गेम चल रहा है गेम से अधिकांश लोग वाकिफ है। इस गेम को कैंडी क्रश के नाम से जाना जाता है।
दरअसल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही थी जिसके बीच एक फोटो सामने आई। फोटो में उपमुख्यमंत्री सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैल्जा समेत सीएम बघेल भी मौजूद थे।
भाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा की भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments