google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-तात्यापारा-शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी करें जारी…

Sep 11, 2023
1 min read



























































मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा-शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि तात्यापारा-शारदा चौक सड़क राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आए दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि तात्यापारा से शारदा चौक तक की सड़क सकरी है। शहर का मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां हर दिन यातायात का भारी दबाव रहता है और सैकड़ों लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सहित आवा-जाही में लोगों को काफी सुविधा होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html