google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रैफिक में फंसे एंबुलेंस को निकलवाया....

Sep 27, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर अपने प्रोटोकाल से इतर लोगों से मिलने के लिए रूक जाते हैं और बच्चों के प्रति उनके स्नेह से सभी वाकिफ हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानवीयता से भरा एक और चेहरा देखने को मिला। दरअसल तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस वाहनों के जाम में फंस गयी है और उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।


जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर एंबुलेंस पर पड़ी उन्होंने अपने प्रोटोकाल के विपरीत जाकर तुरंत ही कार्यक्रम को रोकने का इशारा किया और खुद ही अपनी कुर्सी छोड़कर एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील करने लगे। मुख्यमंत्री के खड़े होने के बाद तुरंत ही वाहनों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया इसके बाद मुख्यमंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठे और कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के इस मानवीय पहल से वहां उपस्थित हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की और मुख्यमंत्री के सहृदयता की खूब सराहना भी की।


बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने आज रायपुर शहर को 1021 करोड़ 59 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए 7 बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने तात्यापारा नवीन मार्केट में स्थित छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा खूबचंद बघेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए रायपुर शहर के लोगों को इन विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और सबकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ही इन विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गयी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन महीनों में ही छत्तीसगढ़ सरकार ने 36 सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है जिससे राज्य की जनता को लाभ मिलेगा। बघेल ने कहा कि खारून नदी क रिवर फ्रंट निर्माण से शहर के लोगों को घूमने फिरने का एक नया स्थान मिलेगा जहां वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकेंगे। सीएम ने कहा कि पांच वर्ष पहले खूबचंद बघेल एवं अन्य महान पुरखों के नक्शे कदम पर चलते हुए ही गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का ध्येय रखा गया था और इसी के तहत सरकार लोगों की आय में वृद्धि और अधोसंरचना के लगातार निर्माण पर कार्य कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html