google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रमन सिंह के 60 सीटों के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज...

Nov 23, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सीटों के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, तब 52 से 55 सीट से ऊपर नहीं गए, अब कहां से लाएंगे. ऐसा 3 दिसंबर तक अपने कार्यकर्ताओं का ढाढस बंधाए रखने के लिए कह रहे हैं |

राजस्थान में सभा और रोड शो के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीजेपी के “सरकार गठन के बाद झीरम की जांच होगी“ वाले बयान पर कहा कि उस समय उन्हें किसने रोका था. धरमलाल कौशिक को कोर्ट किसने भेजा था. अडंगा डालने का काम किसने किया था? अब किसी भी प्रकार की बात करने में कोई संकोच नहीं है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार थी, सीबीआई जांच हो यह विधानसभा में पारित किया था. भारत सरकार से जब आदेश आया, तब उसे दबाकर क्यों रखा था, रमन सिंह पता नहीं किस प्रकार के बयान लिखते और जारी करते हैं, क्योंकि सभी घटनाओं के लिए वही जिम्मेदार हैं, छत्तीसगढ़ की पुलिस जांच करेगी, अब वह बोले या नहीं बोले, जांच होगी |


डीए बढ़ाए जाने पर डॉ रमन सिंह के पत्र लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि वे आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं | रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते. ट्रेनें रद्द हो रही है, समय पर नहीं चल रही है, रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए. वे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैंं |


अमित शाह के “सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं, उनके बेटे में कौन सी योग्यता है ? दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं, अपने बेटे के बारे में बताओ कि उसमें क्या योग्यता है, राजस्थान के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में आज दो कार्यक्रम है. एक रोड शो और दूसरी आम सभा है, आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. फिर तेलंगाना में कार्यक्रम बन रहा है, वहां भी जाना है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html